जीव विज्ञान (Biology)
जीव विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ
(Major Branches of Biology)
1. जीव विज्ञान की कौन सी शाखा वंशानुक्रम पैटर्न के माध्यम पर केंद्रित है?
(a) विकासीय जीव विज्ञान
(b) मानवशास्त्र
(c) आनुवंशिकी
(d) जैव प्रौद्योगिकी
RRB Group–D : 23/08/2022 (Shift -III)
Ans. (c) : आनुवंशिकी जीव विज्ञान की वह शाखा है जो वंशानुक्रम पैटर्न के अध्ययन पर केन्द्रित है। आनुवंशिकी के जनक ग्रेगर जॉन मेंडल माने जाते हैं। 'आनुवंशिकी' शब्द का प्रयोग बेटसन द्वारा 1906 में किया गया था। प्रत्येक जीव में बहुत से ऐसे गुण होते हैं जो पीढ़ी दर-पीढ़ी माता-पिता से उनकी संतानों में संचारित होते रहते हैं। जीवों के इन मूल गुणों का संभरण आनुवंशिकता कहते हैं। इसी के कारण प्रत्येक जीव के गुण अपने माता-पिता के समान होते हैं।
2. सब्जियों, फलों और फूलों जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती को क्या कहा जाता है?
(a) सेरीकल्चर
(b) पिसीकल्चर
(c) एपीकल्चर
(d) हॉर्टीकल्चर
RRB NTPC 09.02.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (d) : हॉर्टीकल्चर विज्ञान की वह शाखा है, जिसमें अनाज, फूलों और पौधों को उगाने से लेकर उनके व्यापार तक का अध्ययन किया जाता है। हॉर्टीकल्चर, मानव उपयोग के लिए इस्तेमाल होने वाले पौधों के विज्ञान, तकनीक और विपणन से जुड़ा क्षेत्र है। इसे दो भाग खाद्य (फल, सब्जी, अनाज) तथा अखाद्य (फूल, पौधे) के रूप में जाना जाता है।
3. कोशिकाओं के अध्ययन को ______ कहा जाता है।
(a) सीरोलॉजी
(b) साइटोप्लाज्म
(c) साइटोलॉजी
(d) इटियोलॉजी
RRB NTPC 08.02.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (c) : कोशिकाओं के अध्ययन को – साइटोलॉजी कहते हैं।
सीरम एवं अन्य शारीरिक तरल पदार्थों के अध्ययन को सीरोलॉजी कहते हैं। रोगों की पहचान और निदान की विवेचना के अध्ययन को इटियोलॉजी कहते हैं। कोशिका में कोशिका झिल्ली के अंदर के ंद्रक को छोड़कर संपूर्ण पदार्थों को कोशिकाद्रव्य (Cytoplasm) कहते हैं। यह रवेदार, जेलीनुमा, अर्धतरल पदार्थ है। यह कोशिका के 70% भाग की रचना करते हैं।
4. विटीकल्चर (Viticulture) क्या है?
(a) सब्जियों की खेती
(b) आम की खेती
(c) अंगूर की खेती
(d) फूलों की खेती
RRB NTPC 11.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (c) : विटीकल्चर (Viticulture) अंगूर की खेती को कहा जाता है।
- सब्जियों की खेती - ओलेरीकल्चर
- फूलों की खेती - फ्लोरीकल्चर
5. एपिग्रॉफी (Epigraphy) का क्या अभिप्राय है?
(a) कंकालों का अध्ययन
(b) शिलालेखों का अध्ययन
(c) मानचित्रों का अध्ययन
(d) सिक्कों का अध्ययन
RRB NTPC 19.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (b) :
- ऑस्टियोलॉजी - कंकालों का अध्ययन
- एपिग्रॉफी - शिलालेखों का अध्ययन
- कार्टोग्राफी - मानचित्रों का अध्ययन
- न्यूमिस्मेटिक - सिक्कों का अध्ययन
6. पक्षियों के अध्ययन को क्या कहा जाता है?
(a) हर्पेटोलॉजी
(b) ऑप्थेल्मोलॉजी
(c) एंथ्रोपोलॉजी
(d) ऑर्निथोलॉजी
RRB NTPC 18.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (d) : जीव विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ–
- ऑर्निथोलॉजी – पक्षियों का अध्ययन
- हर्पेटोलॉजी – उभयचरों एवं सरीसृपों का अध्ययन
- ऑप्थेल्मोलॉजी – आँखों का चिकित्सीय अध्ययन
- एंथ्रोपोलॉजी – मानव के क्रमिक विकास का अध्ययन
7. पक्षियों के अध्ययन को क्या कहा जाता है?
(a) एंटोमोलॉजी
(b) ओर्निथोलॉजी
(c) बर्डोलॉजी
(d) हर्पेटोलॉजी
RRB NTPC 28.03.2016 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (b) : उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें (प्रश्न सं. 6)।
8. 'सेरीकल्चर (Sericulture)' शब्द निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(a) मछली पालन
(b) रेशम की खेती
(c) पक्षी पालन
(d) मधुमक्खी पालन
RRB NTPC 28.12.2020 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (b) : जीव विज्ञान की शाखाएँ–
- सेरीकल्चर (Sericulture) – रेशम कीट पालन का अध्ययन
- पीसीकल्चर (Pisciculture) – मत्स्य पालन का अध्ययन
- एपीकल्चर (Apiculture) – मधुमक्खी पालन का अध्ययन
- एवीकल्चर (Aviculture) – पक्षी पालन
9. सेरीकल्चर (Sericulture) किससे संबंधित है?
(a) मधुमक्खी पालन
(b) पौधों का विकास
(c) रेशम के कीड़ों का पालन
(d) मत्स्य पालन
RRB NTPC 05.04.2016 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (c) : उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
10. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द पशु व्यवहार के जैविक अध्ययन का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
(a) इटियोलॉजी
(b) इथनोलॉजी
(c) एंटोमोलॉजी
(d) इथोलॉजी
RRB NTPC 12.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (d) :
- इटियोलॉजी – रोगों के कारणों का अध्ययन करने वाला शास्त्र।
- एंटोमोलॉजी – कीटों का अध्ययन।
- इथोलॉजी – पशु व्यवहार का जैविक अध्ययन।
- इथनोलॉजी – मानव जाति विज्ञान।
11. हीमैटोलॉजी का अध्ययन ______ से संबंधित है।
(a) पौधे की प्रजनन प्रणाली
(b) रक्त
(c) जानवरों के खान-पान की आदत
(d) हड्डियाँ
RRB J.E. (14.12.2014)
Ans. (b) : हीमैटोलॉजी का अध्ययन रक्त से संबंधित है।
- डेन्ड्रोलॉजी – वृक्षों एवं झाड़ियों का अध्ययन
- टिश्यूकल्चर – कृत्रिम माध्यम से ऊतकों का संवर्धन
- वाइरोलॉजी – विषाणुओं का अध्ययन
12. मॉर्फोलॉजी क्या है?
(a) कीड़ों का अध्ययन
(b) मानव विकास का अध्ययन
(c) जीव की आकृति, उसकी संरचना और विशिष्ट संरचनात्मक गुणों का अध्ययन
(d) जीव और पर्यावरण की परस्पर निर्भरता का अध्ययन
RRB NTPC Stage Ist 28.04.2016 (Shift-III)
Ans. (c) : आकारिकी (Morphology), जीव विज्ञान की एक शाखा है, जिसके अंतर्गत किसी जीव की आकृति, उसकी संरचना और विशिष्ट संरचनात्मक गुणों का अध्ययन किया जाता है।
13. निम्नलिखित में से किसमें मनुष्य का अध्ययन होता है?
(a) आर्कियोजूलॉजी
(b) आर्कियोलॉजी
(c) एंथ्रोपोलॉजी
(d) एंड्रोलॉजी
RRB NTPC 10.04.2016 (Shift-III) Stage Ist
Ans. (c) : एंथ्रोपोलॉजी में मानव के विकास, रीति-रिवाज, इतिहास, परंपराओं से संबंधित विषयों का अध्ययन किया जाता है।
- आर्कियोलॉजी (Archaeology) – पुरातत्व संबंधी विज्ञान की शाखा।
- इक्थ्योलॉजी (Ichthyology) – मछलियों का अध्ययन।
- एंड्रोलॉजी (Andrology) – पुरुष स्वास्थ्य से संबंधित (मुख्यतः प्रजनन स्वास्थ्य और मूत्र संबंधी) चिकित्सा विज्ञान की शाखा।
14. जंतुविज्ञान की किस शाखा का मानव जाति के समाजशास्त्र के अध्ययन से गहरा संबंध है?
(a) एम्ब्रीओलॉजी
(b) जूजोग्राफी
(c) फिजियोलॉजी
(d) एंथ्रोपोलॉजी
RRB JE 29.05.2019 (Shift-I)
Ans. (d) : उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
15. निषेचन, विकास, विभाजन और विभिन्नता के अध्ययन को किस नाम से जाना जाता है?
(a) भ्रूणविज्ञान
(b) फिजियोलॉजी
(c) आनुवांशिकी
(d) क्रमागत उन्नति
RRB NTPC Stage Ist 30.04.2016 (Shift-I)
Ans. (a) : निषेचन, विकास, विभाजन और विभिन्नता के अध्ययन को भ्रूणविज्ञान (Embryology) के नाम से जाना जाता है।
- फिजियोलॉजी – शरीर के क्रिया विज्ञान एवं कार्यिकी का अध्ययन
- आनुवांशिकी – इसमें आनुवांशिकता तथा जीवों की विभिन्नताओं का अध्ययन
- क्रमागत उन्नति – क्रम विकास आनुवांशिक लक्षणों के पीढ़ी दर पीढ़ी परिवर्तन का अध्ययन
16. पौधों में बीमारियों का अध्ययन और वह तरीका जिससे पौधे विरोध करते हैं या संक्रमण से सामना करते हैं, कहलाता है–
(a) विकृति विज्ञान
(b) क्रिया विज्ञान
(c) फाइटोपैथालॉजी
(d) फोटोमार्फीजेनिस
RRB NTPC Stage Ist 29.04.2016 (Shift-III)
Ans. (c) : पौधों के रोग और उसके बचाव या सुरक्षा संक्रमण के अध्ययन को फाइटोपैथालॉजी कहते हैं।
17. जीवित चीजों पर मृदा के प्रभाव का अध्ययन, मृदा विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत किया जाता है?
(a) एन्ड्रोलॉजी
(b) एडाफोलॉजी
(c) एग्रोबायोलॉजी
(d) डेस्मोलॉजी
RRB SSE (21.12.2014)
Ans. (b) :
- एडाफोलॉजी → जीवित चीजों पर मृदा के प्रभाव का अध्ययन
- एन्ड्रोलॉजी → पुरुषों में बांझपन व यौन रोगों का अध्ययन
- एग्रोबायोलॉजी → कृषि में पौधों का पोषण व जीवन का अध्ययन
- डेस्मोलॉजी → एनाटॉमी के अंतर्गत स्नायुबंध का अध्ययन
18. निम्नलिखित में से शरीर विज्ञान एवं चिकित्सा की वह कौन सी शाखा है, जो पुरुषों के विशिष्ट रोगों एवं स्थितियों से संबंधित है?
(a) एन्ड्रोलॉजी
(b) एस्टाकोलॉजी
(c) बायोइकोलॉजी
(d) डेस्मोलॉजी
RRB NTPC Stage Ist 28.04.2016 (Shift-II)
Ans. (a) :
- एन्ड्रोलॉजी → पुरुषों में बांझपन व यौन रोगों का अध्ययन
- बायोइकोलॉजी → प्राकृतिक वातावरण में रहने वाले जीवों के बीच अंतः संबंधों का अध्ययन।
- एस्टाकोलॉजी → क्रेफिश का अध्ययन।
- डेस्मोलॉजी → शरीर रचना (Anatomy) के अंतर्गत स्नायुबंधन (Ligament) का अध्ययन।
19. निम्नलिखित में से चिकित्सा विज्ञान की कौन-सी प्रशाखा यकृत के उपचार और अध्ययन से संबंधित है?
(a) हेलकोलॉजी
(b) हेप्टोलॉजी
(c) हेटेरोलॉजी
(d) जेरीऐट्रिक्स
RRB NTPC Stage Ist 27.04.2016 (Shift-III)
Ans. (b) : हेप्टोलॉजी के अंतर्गत यकृत (liver), पित्ताशय की थैली (gall bladder) और अग्नाशय (pancreas) के साथ-साथ उनके विकारों का अध्ययन किया जाता है।
- हेलकोलॉजी (Helcology) → अल्सर (ulcers) का अध्ययन
- जिरीऐट्रिक्स (Geriatrics) → बुजुर्गों (old people) के स्वास्थ्य की देखभाल का अध्ययन
20. जीवों के वर्गीकरण से संबंधित जीव विज्ञान की शाखा को क्या कहते हैं?
(a) वर्गीकरण विज्ञान
(b) नोथोलॉजी
(c) शरीर रचना विज्ञान
(d) सरोविज्ञान
RRB NTPC Stage Ist 28.04.2016 (Shift-I)
Ans. (a) : जीवों के वर्गीकरण से संबंधित जीव विज्ञान की शाखा को वर्गीकरण विज्ञान (Taxonomy) कहते हैं। यह विभिन्न जातियों के जंतु और पौधे का अध्ययन करता है। सन् 1735 ई. में कार्ल लीनियस ने सिस्टमैटिक नैचुरी (Systema Naturae) के आधार पर वर्गीकरण किया था।
- नोथोलॉजी (Nothology) – धार्मिक मानवीय प्रयास ईश्वर शक्ति का अध्ययन
- शरीर रचना विज्ञान (Anatomy) – शरीर रचना, शरीर के चीड़-फाड़ का अध्ययन
- सरोविज्ञान (Limnology) – नदियों, झीलों, तालाबों, जल प्रपातों, आर्द्रभूमि और जो समुद्र से अलग हैं उनका अध्ययन।
21. जंतु विज्ञान किसका अध्ययन है?
(a) ऊर्जा का
(b) फलों का
(c) विषाणुओं का
(d) जानवरों का
RRB JE 31.05.2019 (Shift-III)
Ans. (d) : जंतु विज्ञान जानवरों का अध्ययन है।
22. विज्ञान की एक शाखा जो जीवन या पृथ्वी से परे मौजूद जीवन की संभावनाओं से संबंधित है उसको क्या कहा जाता है?
(a) एंटोमोलोजी
(b) एक्सोबायोलोजी
(c) माईकोलोजी
(d) जीवाश्म विज्ञान
RRB NTPC 07.04.2016 (Shift-III) Stage Ist
Ans. (b) : एक्सोबायोलाजी (Exobiology) विज्ञान की वह शाखा है जो जीवन या पृथ्वी से परे मौजूद जीवन की संभावनाओं से संबंधित है। एंटोमोलाजी (Entomology) शाखा के अंतर्गत कीटों का अध्ययन किया जाता है। माइकोलॉजी (Mycology) के अंतर्गत कवकों का तथा जीवाश्म विज्ञान (Paleontology) के अंतर्गत प्राणियों और पादपों के अवशेषों का अध्ययन किया जाता है।
23. तत्वों और मानव जैसी प्रजातियों जैसे कि बंदर, वानर, वनमानुष आदि के व्यवहार का अध्ययन है–
(a) एंथ्रोपोलॉजी
(b) एथनोबॉटनी
(c) प्राइमेटोलॉजी
(d) एपोलॉजी
RRB NTPC 07.04.2016 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (c) : प्राइमेटोलाजी (Primatology) इसके अंतर्गत मानव जैसी प्रजातियों के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है। लोक वानस्पतिकी (Ethnobotany) वनस्पति विज्ञान की वह शाखा है जिसमें वनस्पतियों एवं लोगों के पारस्परिक संबंधों का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है। एंथ्रोपोलॉजी (Anthropology) विज्ञान की वह शाखा है जिसमें मानव के विकास, रीति-रिवाज, इतिहास, परंपराओं से संबंधित विषयों का अध्ययन किया जाता है।
24. निम्नलिखित में से कौन सा मकड़ियों का अध्ययन है?
(a) अर्कनोलॉजी
(b) ऐन्थ्रोपोलॉजी
(c) एपियोलॉजी
(d) साइनोलॉजी
Ans. (a) :
- अर्कनोलॉजी (Arachnology) → मकड़ियों का अध्ययन
- ऐन्थ्रोपोलॉजी (Anthropology) → मानव की संस्कृति या सभ्यता का अध्ययन
- एपीकोलॉजी (Apicology) → मधुमक्खियों का अध्ययन
- साइनोलॉजी (Cynology) → कुत्तों का अध्ययन
25. सारोलॉजी (Saurology) ______ का अध्ययन है–
(a) मच्छर
(b) छिपकली
(c) तिलचट्टा
(d) साँप
RRB NTPC 10.04.2016 (Shift-III) Stage Ist
Ans. (b) : सोरोलॉजी (Saurology) छिपकली का अध्ययन है।
- एन्टेमोलॉजी (Entomology) में कीट-पतंगों का अध्ययन किया जाता है।
- सर्पेन्टोलॉजी (Serpentology) में सर्पों आदि का अध्ययन होता है।
26. ______ लिखित दस्तावेज है जो एक मानव विज्ञानी संस्कृति का चित्रण दर्शाते अनुसंधान से तैयार करता है।
(a) एथनोग्राफी
(b) कल्चरल रेलेटिविस्म
(c) एथनोसेट्रिस्म
(d) एथनोबॉटनी
RRB NTPC 11.04.201 6 (Shift-III) Stage I st
Ans. (a) : एथनोग्राफी (Ethnography) लोगों और संस्कृतियों का व्यवस्थित अध्ययन है। यह सांस्कृतिक घटनाओं का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है जहाँ शोधकर्ता अध्ययन के विषय को देखने के लिए समाज को देखता है।
27. प्राचीन काल के जानवरों, पौधों एवं अन्य जीवों के संरक्षित अवशेषों या चिन्हों के अध्ययन का विज्ञान कहलाता है–
(a) नृविज्ञान (एंथ्रोपोलॉजी)
(b) पुरातत्व विज्ञान (आर्कियोलॉजी)
(c) जीवाश्म विज्ञान (पैलिओंटोलॉजी)
(d) औषध विज्ञान (फार्माकोलॉजी)
Ans. (c)
यहाँ इस PDF (494-496.pdf) में दिए गए सभी प्रश्नों और उनके उत्तरों का हिंदी पाठ (Text) दिया गया है:
1. प्रमुख वैज्ञानिक अध्ययन एवं शाखाएँ (Major Scientific Studies & Branches)
29. पैलियोन्टोलॉजी (Paleontology) ... के अध्ययन से संबंधित है।
(a) हड्डियों
(b) जीवाश्मों
(c) कठोर कोशों
(d) पंखों
- Ans. (b) जीवाश्मों।
30. पादप विज्ञान (Phytology) में किसका अध्ययन किया जाता है?
(a) मानव शरीर रचना
(b) पौधों
(c) शुद्धमात्रिकी (Posology)
(d) मानव मनोविज्ञान
- Ans. (b) पौधों का अध्ययन पादप विज्ञान (Phytology) के अंतर्गत किया जाता है।
31. ऑन्कोलॉजी (Oncology) किस बीमारी के उपचार से जुड़ा है?
(a) अस्थि-सुषिरता
(b) मधुमेह
(c) कैंसर
(d) वृक्क संबंधी विफलता
- Ans. (c) ऑन्कोलॉजी कैंसर से संबंधित चिकित्सा विज्ञान की एक शाखा है।
32. कवक विज्ञान क्या है?
(a) बैक्टीरिया का अध्ययन
(b) कुकुरमुत्ता का अध्ययन
(c) वायरस का अध्ययन
(d) परजीवियों का अध्ययन
- Ans. (b) कवक विज्ञान (Mycology) में कवकों (कुकुरमुत्ता, राइज़ोपस, म्यूकर आदि) का अध्ययन किया जाता है।
33. माइकोलॉजी (Mycology) ... के अध्ययन से संबंधित है।
(a) मानव कोशिकाओं
(b) कवक
(c) विषाणु
(d) जीवाणु
- Ans. (b) कवक।
34. ओनेरियोलॉजी (Oneirology) किसका अध्ययन है?
(a) भगवान
(b) सपने
(c) नींद
(d) रंग
- Ans. (b) ओनेरियोलॉजी सपनों का वैज्ञानिक अध्ययन है।
35. टॉक्सिकोलॉजी (Toxicology) किसका अध्ययन है?
(a) इंसानी व्यवहार
(b) जहर
(c) भू-क्षरण
(d) चट्टान
- Ans. (b) जीवों के ऊपर रसायनों के प्रतिकूल प्रभावों के अध्ययन (ज़हर) से संबंधित विधा को टॉक्सिकोलॉजी कहते हैं।
36. टैक्सोनॉमी (Taxonomy) मूल रूप से ... से संबंधित है।
(a) जैव विविधता
(b) कर ढाँचा
(c) खगोल विज्ञान की एक शाखा
(d) मानव व्यवहार का अध्ययन
- Ans. (a) टैक्सोनॉमी (वर्गिकी विज्ञान) मूल रूप से जैव विविधता से संबंधित है।
37. बायोसिस्टमैटिक्स का उद्देश्य क्या है?
(a) व्यापक आकृति विज्ञान के तत्त्वों के आधार पर जीवों का वर्गीकरण।
(b) साइटोलॉजिकल विशेषताओं के आधार पर जीवों की पहचान और व्यवस्था।
(c) जीव की विभिन्न वर्गिकी को सीमित करना और उनके संबंध स्थापित करना।
(d) अध्ययन के सभी क्षेत्रों से विभिन्न मानकों की समग्रता पर उनके विकासवादी इतिहास और उनके फाइलोज़ेनी की स्थापना के आधार पर जीवों का वर्गीकरण।
- Ans. (d) अध्ययन के सभी क्षेत्रों से मानकों की समग्रता पर उनके विकासवादी इतिहास और उनके फाइलोज़ेनी की स्थापना के आधार पर जीवों का वर्गीकरण।
38. विभिन्न प्रकार के ऊतकों के अध्ययन को क्या कहा जाता है?
(a) कोशिका जीवविज्ञान
(b) सेल फिजियोलॉजी
(c) साइटोलॉजी
(d) ऊतक विज्ञान
- Ans. (d) विभिन्न प्रकार के ऊतकों के अध्ययन को ऊतक विज्ञान (Histology) कहा जाता है।
39. जानवरों के उनके पर्यावरण के साथ संबंधों के अध्ययन को क्या कहा जाता है?
(a) इथोलॉजी
(b) क्लाइमेटोलॉजी
(c) एन्टोमोलॉजी
(d) इकोलॉजी
- Ans. (d) जानवरों के उनके पर्यावरण के साथ संबंधों के अध्ययन को इकोलॉजी (Ecology) कहा जाता है।
2. कोशिका (सिद्धान्त/संरचना/कार्य) - Cell (Theories/Structures/Functions)
40. निम्नलिखित में से कौन सा कोशिकीय घटक, अधिकांश प्राक्केंद्रकियों (Prokaryotes) में मौजूद नहीं होता है?
(a) कोशिका द्रव्य
(b) केंद्रक झिल्ली
(c) कोशिका भित्ति
(d) राइबोसोम
- Ans. (b) केंद्रक झिल्ली।
41. मानव कोशिकाओं में ग्लूकोज के विघटन द्वारा ऊर्जा का निर्माण होता है। ग्लूकोज के विघटन के लिए इनमें से किसकी आवश्यकता होती है?
(a) ऑक्सीजन
(b) कार्बन डाईऑक्साइड
(c) नाइट्रोजन
(d) हाइड्रोजन
- Ans. (a) ऑक्सीजन।
42. अधिकांश कोशिकीय प्रक्रियाओं के लिए ऊर्जा मुद्रा (Energy Currency) क्या होती है?
(a) पाइरूवेट
(b) एटीपी (ATP)
(c) एडीपी (ADP)
(d) ग्लूकोज
- Ans. (b) एटीपी (ATP - Adenosine Triphosphate)।
43. किस कोशिकांग को 'कोशिका की आत्महत्या की थैली' (Suicidal Bags) के रूप में जाना जाता है?
(a) केंद्रक
(b) माइटोकॉन्ड्रिया
(c) सेंट्रोसोम
(d) लाइसोसोम
- Ans. (d) लाइसोसोम।
44. कोशिका में, 6-कार्बन वाले अणु-ग्लूकोज के 3-कार्बन वाले अणु-पाइरूवेट में विखंडन की प्रक्रिया कहाँ पर होती है?
(a) कोशिका द्रव्य
(b) माइटोकॉन्ड्रिया
(c) हरित लवक
(d) गॉल्जीकाय
- Ans. (a) कोशिका द्रव्य (Cytoplasm)।
45. प्रोकैरियोटिक राइबोसोम की उप-इकाई संरचना (Subunits) क्या होती है?
(a) 50S और 40S
(b) 60S और 40S
(c) 50S और 30S
(d) 40S और 30S
- Ans. (c) 50S और 30S (मिलकर 70S राइबोसोम बनाते हैं)।
46. प्राक्केंद्रकी कोशिका (Prokaryotic cell) की कुछ विशेषताओं का उल्लेख नीचे किया गया है। दिए गए विकल्पों में से गलत विकल्प का चयन कीजिए।
(a) झिल्ली-बद्ध कोशिकांगों की मौजूदगी
(b) अत्यधिक छोटा आकार
(c) एकल गुणसूत्र
(d) इसका नाभिकीय क्षेत्र केंद्रकाभ कहलाता है।
- Ans. (a) झिल्ली-बद्ध कोशिकांगों की मौजूदगी (प्रोकैरियोटिक में झिल्ली-बद्ध कोशिकांग नहीं पाए जाते हैं)।
47. जब ATP में टर्मिनल फॉस्फेट लिंकेज को जल के उपयोग द्वारा तोड़ा जाता है, तो कितनी ऊर्जा मुक्त होती है?
(a) 32 kJ/mol
(b) 32.5 kJ/mol
(c) 30.5 kJ/mol
(d) 33 kJ/mol
- Ans. (c) 30.5 kJ/mol.
48. कौन सा कोशिकांग विषाक्त पदार्थों और औषधियों के जहरीले प्रभाव को खत्म कर देता है?
(a) अंतःर्द्रव्यी जालिका (Endoplasmic Reticulum)
(b) राइबोसोम
(c) गॉल्जी काय
(d) माइटोकॉन्ड्रिया
- Ans. (a) अंतःर्द्रव्यी जालिका।
49. निम्न में से किस प्राणी ऊतक में चपटी कोशिकाएं होती हैं?
(a) प्लाज्मा कोशिकाएं
(b) घनाभाकार उपकला
(c) शल्की उपकला
(d) मास्ट कोशिकाएं
- Ans. (c) शल्की उपकला (Squamous Epithelium)।
50. निम्न में से कौन सा कथन गलत है?
(a) किण्वन की प्रक्रिया के लिए ऑक्सीजन आवश्यक नहीं है।
(b) श्वसन के प्रथम चरण में पाइरूविक अम्ल का निर्माण होता है।
(c) श्वसन के प्रथम चरण में ग्लूकोज का विघटन होता है।
(d) माइटोकॉन्ड्रिया में, ऑक्सीजन की सहायता से एसिटिक अम्ल का विघटन होता है।
- Ans. (d) माइटोकॉन्ड्रिया में एसिटिक अम्ल का नहीं बल्कि पाइरूवेट का विघटन होता है।
51. कशेरुकियों की यकृत कोशिकाओं में SER (Smooth Endoplasmic Reticulum) द्वारा कौन-सा महत्वपूर्ण कार्य किया जाता है?
(a) औषधियों और विषों का निराविषीकरण (Detoxification)
(b) लिपिड का संश्लेषण
(c) प्रोटीन का संश्लेषण
(d) जटिल शर्कराओं का संश्लेषण
- Ans. (a) औषधियों और विषों का निराविषीकरण।
52. कोशिका विभाजन के प्रकार के संबंध में:
- Ans. (c) कोशिका विभाजन दो प्रकार के होते हैं:
- A - समसूत्री विभाजन (Mitosis)
- B - अर्धसूत्री विभाजन (Meiosis) — युग्मकों (Gametes) के निर्माण के लिए जनन कोशिकाओं (Germ cells) में होता है।
53. निम्नलिखित में से किस कोशिकांग को कोशिका के प्रोटीन के कारखाने (Protein Factory) के रूप में जाना जाता है?
(a) राइबोसोम
(b) गॉल्जीकाय
(c) माइटोकॉन्ड्रिया
(d) हरित लवक
- Ans. (a) राइबोसोम।
54. निम्न में से किसे 'कोशिका का पावरहाउस' (Power House of Cell) कहा जाता है?
(a) माइटोकॉन्ड्रिया
(b) लाल रक्त कणिकाएं
(c) श्वेत रक्त कणिकाएं
(d) प्लाज्मा झिल्ली
- Ans. (a) माइटोकॉन्ड्रिया।
55. यूकैरियोटिक कोशिकाओं के निम्न में से किस कोशिकांग को आत्मघाती थैली (Suicidal Bag) भी कहा जाता है?
(a) माइटोकॉन्ड्रिया
(b) गॉल्जी काय
(c) क्लोरोप्लास्ट
(d) लाइसोसोम
- Ans. (d) लाइसोसोम।
56. निम्नलिखित में से किस कोशिकांग को कोशिका की 'आत्मघाती थैली' के रूप में जाना जाता है?
(a) अंतः-प्रद्रव्यी जालिका
(b) राइबोसोम
(c) गॉल्जीकाय
(d) लाइसोसोम
उत्तर: (d) लाइसोसोम
(RRB Group-D: 13/09/2022 - Shift I)
व्याख्या:
कोशिका जीवों की आधारभूत संरचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई होती है। यह एक विशिष्ट पारगम्य कला से घिरी रहती है तथा प्रायः इसमें स्वजनन की क्षमता होती है। कोशिका की संरचना कोशिका झिल्ली, कोशिकाद्रव्य तथा केंद्रक से मिलकर होती है, जिन्हें कोशिकांग कहते हैं। कोशिकाद्रव्य (Cytoplasm) एक जेली जैसा पदार्थ होता है जो कोशिका झिल्ली एवं केंद्रक के बीच पाया जाता है।
लाइसोसोम को कोशिका की "आत्मघाती थैली" या "आत्महत्या की थैली" कहा जाता है क्योंकि उनमें हाइड्रोलाइटिक एंजाइम जमा होते हैं। इन एंजाइमों का उपयोग कोशिका में जटिल अणुओं को पचाने के लिए किया जाता है। लाइसोसोम न्यूक्लिक एसिड, पॉलीसेकेराइड, वसा और प्रोटीन को पचाने में सक्षम हैं। इसके साथ-साथ लाइसोसोम अपने स्वयं के एंजाइमों द्वारा अपनी ही कोशिकाओं को पचाते हैं या क्षति पहुँचाते हैं जिससे कोशिका की मृत्यु हो जाती है। इस प्रक्रिया को ऑटोलिसिस कहा जाता है।
57. श्लाइडेन और श्वान द्वारा दिया गया कोशिका सिद्धांत निम्नलिखित में से किन जीवों पर लागू नहीं होता है?
(a) कवकों पर
(b) जंतुओं पर
(c) विषाणुओं पर
(d) शैवालों पर
उत्तर: (c) विषाणुओं पर
(RRB Group-D: 22/08/2022 - Shift II)
व्याख्या:
श्लाइडेन (Schleiden) और श्वान (Schwann) द्वारा दिया गया कोशिका सिद्धांत कवकों, जंतुओं और शैवालों पर लागू होता है, परंतु विषाणुओं (Viruses) पर यह लागू नहीं होता है।
58. रॉबर्ट हुक (Robert Hook) द्वारा कोशिका की खोज किस प्रकार की गई?
(a) पेड़ के पत्तों का निरीक्षण करते हुए
(b) एक प्याज के छिलके का निरीक्षण करते हुए
(c) रक्त का निरीक्षण करते हुए
(d) कॉर्क का निरीक्षण करते हुए
उत्तर: (d) कॉर्क का निरीक्षण करते हुए
(RRB NTPC: 14.03.2021 - Shift I, Stage Ist)
व्याख्या:
कोशिका की खोज रॉबर्ट हुक द्वारा 1665 ई. में की गई। इन्होंने कॉर्क की स्लाइस का सामान्य आवर्धक यंत्र की सहायता से अध्ययन किया। कॉर्क पेड़ की छाल का एक भाग है। उन्होंने कॉर्क की पतली स्लाइस में अनेक कोष्ठयुक्त अथवा विभाजित बक्से देखे, जो मधुमक्खी के छत्ते के समान दिखाई दिए।
59. कोशिका की खोज किसने की थी?
(a) थियोडोर श्वान
(b) रॉबर्ट हुक
(c) मैथियास श्लेयडेन
(d) रुडोल्फ विरचो
उत्तर: (b) रॉबर्ट हुक
(RRB NTPC: 30.12.2020 - Shift II, Stage Ist)
(व्याख्या प्रश्न संख्या 58 के समान है)
60. केंद्रक और कोशिका झिल्ली के बीच मौजूद जेली जैसे पदार्थ को क्या कहा जाता है?
(a) कर्णीय
(b) कोशिकाद्रव्य
(c) उल्ब
(d) फुफ्फुसीय
उत्तर: (b) कोशिकाद्रव्य
(RRB NTPC: 21.03.2021 - Shift II, Stage Ist)
61. केंद्रक और कोशिका झिल्ली के बीच भरे हुए जेली जैसे पदार्थ को क्या कहा जाता है?
(a) प्रोटोप्लाज्म
(b) क्लोरोप्लास्ट
(c) न्यूक्लियोलस
(d) साइटोप्लाज्म
उत्तर: (d) साइटोप्लाज्म
(RRB NTPC: 07.03.2021 - Shift I, Stage Ist)
62. साइटोप्लाज्म (Cytoplasm) एक जेली जैसा द्रव होता है, जो ___________ में मौजूद होता है।
(a) केंद्रक और कोशिकांगों के बीच
(b) वसाओं और ऊतकों के बीच
(c) तंत्रिकाओं और कोशिकाओं के बीच
(d) केंद्रक और कोशिका झिल्ली के बीच
उत्तर: (d) केंद्रक और कोशिका झिल्ली के बीच
(RRB NTPC: 29.01.2021 - Shift II, Stage Ist)
63. पानी की कमी के कारण कोशिका के संकुचित होकर कोशिका भित्ति से अलग होने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?
(a) डि प्लाज्मोलिसिस
(b) साइटोलिसिस
(c) प्रकाश संश्लेषण
(d) प्लाज्मोलिसिस
उत्तर: (d) प्लाज्मोलिसिस
(RRB NTPC: 14.03.2021 - Shift I, Stage Ist)
व्याख्या:
पानी की कमी के कारण कोशिका के संकुचित होकर कोशिका भित्ति से अलग होने की प्रक्रिया को प्लाज्मोलिसिस (जीवद्रव्य कुंचन) कहते हैं।
64. ___________ को कोशिका के पॉवरहाउस के रूप में जाना जाता है।
(a) कोशिकाद्रव्य
(b) माइटोकॉन्ड्रिया
(c) केंद्रक
(d) अंतःप्रद्रव्यी जालिका
उत्तर: (b) माइटोकॉन्ड्रिया
(RRB NTPC: 23.01.2021 - Shift II, Stage Ist)
व्याख्या:
ऊर्जा युक्त कार्बनिक पदार्थों का ऑक्सीकरण माइटोकॉन्ड्रिया में होता है, जिससे काफी मात्रा में ऊर्जा प्राप्त होती है; इसीलिए माइटोकॉन्ड्रिया को "कोशिका का पावर हाउस" (Powerhouse of the Cell) कहते हैं। यह ऊर्जा एडेनोसिन ट्राइफॉस्फेट (ATP) के रूप में होती है तथा इसका निर्माण ADP एवं अकार्बनिक फॉस्फेट के संयोग से होता है। इसे कोशिका का श्वसन स्थल भी कहते हैं। जीवाणु एवं नील-हरित शैवाल को छोड़कर सभी सजीव पादप एवं जंतु कोशिकाओं में माइटोकॉन्ड्रिया पाया जाता है।
65. कोशिका का वह बाह्यतम आवरण कौन-सा है, जो कोशिका के अवयवों को उसके बाह्य वातावरण से अलग करता है?
(a) प्लाज्मा झिल्ली
(b) कोशिकांग
(c) स्नायु कोशिका
(d) चिकनी पेशी कोशिका
उत्तर: (a) प्लाज्मा झिल्ली
(RRB NTPC: 03.02.2021 - Shift I, Stage Ist)
व्याख्या:
कोशिका के सबसे बाहर चारों ओर एक बहुत पतली, मुलायम और लचीली झिल्ली होती है जिसे कोशिका झिल्ली या प्लाज्मा मेम्ब्रेन या प्लाज्मा झिल्ली कहते हैं। यह झिल्ली जीवित एवं अर्द्ध-पारगम्य होती है। यह कोशिका के अवयवों को उसके बाह्य वातावरण से अलग करती है। कोशिका झिल्ली लिपिड और प्रोटीन की बनी होती है। यह भिन्न-भिन्न प्रकार के अणुओं को बाहर निकलने एवं अंदर आने पर नियंत्रण रखती है।
66. इक्वेटोरियल प्लेट पर कोशिका के केंद्र में गुणसूत्रों का संरेखण माइटोसिस के किस चरण का गठन करता है?
(a) टेलोफेज
(b) प्रोफेज
(c) मेटाफेज
(d) एनाफेज
उत्तर: (c) मेटाफेज
(RRB NTPC: 19.01.2021 - Shift I, Stage Ist)
व्याख्या:
मेटाफेज के दौरान, गुणसूत्र इक्वेटोरियल प्लेट पर कोशिका के केंद्र में संरेखित होते हैं और धुरी के तंतु गुणसूत्रों के सेंट्रोमियर से जुड़ जाते हैं। मेटाफेज समसूत्री विभाजन (Mitosis) का द्वितीय चरण है। इस चरण में सेंट्रोमियर विभाजित होता है और अलग किए गए क्रोमैटिड स्वतंत्र संतति गुणसूत्र बन जाते हैं।
67. स्वतंत्र अस्तित्व के सक्षम जीव की सबसे छोटी इकाई क्या होती है?
(a) कोशिका
(b) कोशिकाद्रव्य
(c) रिक्तिकाएँ
(d) जीवद्रव्य
उत्तर: (a) कोशिका
(RRB NTPC: 07.01.2021 - Shift II, Stage Ist)
व्याख्या:
स्वतंत्र अस्तित्व के सक्षम जीव की सबसे छोटी इकाई कोशिका होती है। इसे जीवन की मूलभूत इकाई भी कहा जाता है। मनुष्य, जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों का निर्माण कोशिका से ही हुआ है।
68. जीवन की मूलभूत इकाई (Unit) क्या है?
(a) कोशिका
(b) अंग
(c) ऊतक
(d) नाभिक
उत्तर: (a) कोशिका
(RRB NTPC: 28.03.2016 - Shift III, Stage Ist)
69. पुटिकाओं (vesicles) में प्रोटीन और लिपिड के परिवहन, संशोधन और पैकेजिंग के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कोशिकांग उत्तरदायी है?
(a) खुरदरी अंतःप्रद्रव्यी जालिका
(b) चिकनी अंतःप्रद्रव्यी जालिका
(c) राइबोसोम
(d) गॉल्जीकाय
उत्तर: (d) गॉल्जीकाय
(RRB NTPC: 26.07.2021 - Shift II, Stage Ist)
व्याख्या:
पुटिकाओं में प्रोटीन और लिपिड के परिवहन, संशोधन और पैकेजिंग के लिए गॉल्जीकाय नामक कोशिकांग उत्तरदायी होता है। यह कोशिका के अंदर स्रावित पदार्थों के संग्रह व परिवहन में सहायक है।
70. निम्न में से कौन-सी झिल्ली-संयोजित थैली पाचक एंजाइमों से भरी होती है?
(a) गॉल्जीकाय
(b) माइटोकॉन्ड्रिया
(c) लाइसोसोम
(d) रसधानी
उत्तर: (c) लाइसोसोम
(RRB NTPC: 15.03.2021 - Shift I, Stage Ist)
व्याख्या:
लाइसोसोम (Lysosome) की खोज 'डी डुवे' नामक वैज्ञानिक ने 1955 में की थी। यह सूक्ष्म, गोल, इकहरी झिल्ली से घिरी तथा पाचक एंजाइमों से भरी थैली जैसी संरचना होती है। इसका मुख्य कार्य बाहरी पदार्थों का भक्षण व पाचन करना है।
71. निम्नलिखित कोशिकांगों में से किसे कोशिका की आत्मघाती थैली (suicidal bag) कहा जाता है?
(a) लाइसोसोम
(b) क्लोरोप्लास्ट
(c) गॉल्जीकाय
(d) माइटोकॉन्ड्रिया
उत्तर: (a) लाइसोसोम
(RRB NTPC: 05.03.2021 - Shift II, Stage Ist)
72. राइबोसोम (Ribosomes) ___________ बनाते हैं।
(a) वसा
(b) लिपिड
(c) प्रोटीन
(d) स्टार्च
उत्तर: (c) प्रोटीन
(RRB NTPC: 09.01.2021 - Shift I, Stage Ist)
व्याख्या:
राइबोसोम प्रोटीन संश्लेषण (Protein Synthesis) नामक प्रक्रिया में अमीनो एसिड से प्रोटीन बनाते हैं।
73. 'प्रोटोप्लाज्म (Protoplasm)' शब्द किसने गढ़ा?
(a) जी. जे. मेंडल
(b) जोहान इवान्जिलिस्ट पुरकिंजे
(c) चार्ल्स डार्विन
(d) रॉबर्ट हुक
उत्तर: (b) जोहान इवान्जिलिस्ट पुरकिंजे
(RRB NTPC: 03.03.2021 - Shift I, Stage Ist)
व्याख्या:
जीवद्रव्य (Protoplasm) का नामकरण पुरकिंजे ने 1839 में किया था। यह एक तरल, गाढ़ा, रंगहीन, पारदर्शी पदार्थ है। जीव की सारी जैविक क्रियाएँ इसी से सम्पन्न होती हैं, इसीलिए इसे जीवन का भौतिक आधार कहते हैं।
74. ___________ कोशिका की एक प्रकार की अपशिष्ट निस्तारण प्रणाली है। वे किसी भी बाह्य सामग्री के साथ-साथ खराब हो चुके कोशिकांगों को पचाकर कोशिका को साफ रखने में मदद करते हैं।
(a) प्लास्टिड्स
(b) लाइसोसोम
(c) माइटोकॉन्ड्रिया
(d) गॉल्जी
उत्तर: (b) लाइसोसोम
(RRB NTPC: 16.01.2021 - Shift I, Stage Ist)
76. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
(a) पादप कोशिकाओं में जंतु कोशिकाओं की तुलना में छोटी रिक्तिकाएँ (Vacuoles) पाई जाती हैं।
(b) पादप कोशिकाएँ सामान्यतः जंतु कोशिकाओं से बड़ी होती हैं।
(c) जंतु कोशिकाओं में लवक नहीं पाए जाते हैं।
(d) पादप कोशिकाओं में कोशिका भित्तियाँ पाई जाती हैं जबकि जंतु कोशिकाओं में नहीं पाई जाती हैं।
उत्तर: (a) पादप कोशिकाओं में जंतु कोशिकाओं की तुलना में छोटी रिक्तिकाएँ पाई जाती हैं। (यह कथन असत्य है, क्योंकि पादप कोशिकाओं में बड़ी रिक्तिकाएँ होती हैं)।
(RRB NTPC: 09.03.2021 - Shift II, Stage Ist)
पादप कोशिका एवं जंतु कोशिका में अंतर:
| लक्षण | पादप कोशिका (Plant Cell) | जंतु कोशिका (Animal Cell) |
| आकार | आकार में जंतु कोशिका से बड़ी होती है। | आकार में प्रायः छोटी होती है। |
| कोशिका भित्ति | सेलुलोज की बनी कोशिका भित्ति उपस्थित होती है। | कोशिका भित्ति अनुपस्थित होती है। |
| रिक्तिका (Vacuole) | बड़ी रसधानी/रिक्तिका पाई जाती है। | रिक्तिकाएँ बहुत छोटी और अस्थायी होती हैं। |
| लवक (Plastids) | लवक पाए जाते हैं। | लवक अनुपस्थित होते हैं। |
77. इनमें से कौन-सा तरल पदार्थ आंत से अवशोषित वसा को ग्रहण करता है और अतिरिक्त द्रव को अतिरिक्त कोशिकीय स्थान से वापस रक्त में ले जाता है?
(a) प्लेटलेट्स
(b) केशिकाएँ
(c) प्लाज्मा
(d) लसीका
उत्तर: (d) लसीका
(RRB NTPC: 17.01.2021 - Shift II, Stage Ist)